'फुलटॉस' में वेलकम

फुलटॉस की गली में आपका स्वागत है...यहां गुगली, बाउंसर, यॉर्कर के अलावा अपनी पसंद के बॉल फेंकने की खुली छूट है...इतना ही नहीं..यहां आउट होने के बाद भी पिच पर टिके रहने की इज़ाजत है... ख्याल बस इतना रहे कि बेशरम और बेरहम नहीं होना है... हां ये जरूर चाहूंगा कि पवेलियन जाने से पहले फिर से आने का वादा हो...

Wednesday, October 13, 2010

एंकर बदनाम हुईं.....

पीसीआर अलर्ट... ब्रेकिंग न्यूज फ्रॉम रायपुर... इनफॉर्म स्टूडियो एंकर... एंड टेक दिस ब्रेकिंग विदाउट एनी डिले... रनडाउन से टॉक बैक पर बॉस की तरफ से आए इस अलर्ट को सुनते ही पीसीआर हरकत में आया... ओके बोलते ही कुछ सेकेंड बाद ब्रकिंग न्यूज की फुल स्क्रिन ग्राफिक्स टेक्स्ट टीवी पर धड़ाधड़ चलने लगा... साथ ही एंकर की आवाज... इस वक्त रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है... जहां बम बनाने की फ्रैक्ट्री पकड़ी गई है... पुलिस छापे में कई अपराधी भी गिरफ्तार किए गए हैं... और बड़ी तादाद में बम और बारुद बरामद हुए हैं... ज्यादा जानकारी के लिए आपको सीधे लिए चलते हैं रायपुर... जहां हमारे संवाददाता हरिकेश मौके पर मौजूद हैं..... हां हरिकेश... क्या आपको मेरी आवाज आ रही है... हां हां... श्रद्धा जी आपकी आवाज आ रही है.... बताइए क्या अपडेट है आपके पास और बम बनाने की ये फैक्ट्री किस इलाके में पकड़ी गई है...
........ इस बीच बॉस समेत सभी ब्रेकिंग वीर पत्रकारों की नजरें टीवी स्क्रिन पर टिकी थीं... लेकिन संवाददाता हरिकेश की ठंडी आवाज के साथ खबर सुनते ही न्यूजरुम में सन्नाटा छा गया... सभी को जैसे सांप सूंघ गया हो... संवाददाता हरिकेश ने कहा... श्रद्धा (एंकर) जी मैं सबसे पहले आपको बताना चाहूंगा... कि ये बम बनाने की नहीं... बल्कि बाम बनाने की फैक्ट्री है... जहां चोरी-छुपे देसी ब्रांडेड बाम बनाए जाते थे...
अब किसी को कुछ सूझ नहीं रहा था.. कि क्या करे... पीसीआर परेशान.. एंकर हैरान.. और बॉस की आंखें लाल-पीली हो रही थीं... फिर देखते ही देखते बॉस की कानफाड़ू तेज आवाज आई... ड्रॉप ब्रेकिंग इमेडिएटली... टेक ए ब्रेक... प्रतिस्पर्धा की दौर में क्षेत्रिय चैनल में... वो भी प्राइम टाइम में इस तरह की गलती बॉस को काफी नागवार गुजरा... खबर फ्लैश करने वाला एसाइनमेंट का एक बंदा रात में ही नप गया... इस पूरे वाकये में एंकर बदनाम हो चुकी थीं... लेकिन दबंग फिल्म का इतना असर था कर्मचारियों पर... कि फौरन पैरॉडी बना ली गई... एंकर बदनाम हुईं... देसी बाम तेरे लिए... धन्यवाद...

1 comment:

Udan Tashtari said...

हाय!! एंकर बदनाम हुईं.......